फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला को दहेज के लिए पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Fri, 04 Aug 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। ससुरालजनों ने दहेज नहीं लाने पर महिला के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने तथा ससुर पर छेड़खानी और दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने चार ससुरालजनों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में रोहतक जिला के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उससे दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। उसके द्वारा विरोध करने पर पति, ससुर, सास और एक अन्य रिश्तेदार ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया वहीं ससुर ने छेड़खानी की तथा एक दिन अकेला पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चारों ससुरालजनों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने, जान से मारने की धमकी देने, अप्राकृतिक यौन शोषण करने, छेडख़ानी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें