फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने फूंका गुजरात सरकार का पुतला

विज्ञापन
- गुजरात में दलित युवाओं के साथ मारपीट का मामला सामाजिक संगठनों ने फूंका गुजरात सरकार का पुतला अमर उजाला ब्यूरो जींद। गुजरात के ऊना और रोहतक में दलितों के साथ मारपीट के मामले में दलित अधिकार मंच के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठनों ने रोष जताते हुए गुजरात सरकार का पुतला फूंका। सामाजिक संगठनों ने बीजेपी सरकार पर गोरक्षा के नाम पर दलितों के खिलाफ उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को सामाजिक संगठन कार्यकर्ता नेहरू पार्क से प्रदर्शन करते हुए सामान्य बस स्टैंड पर पहुंचे। सीटू नेता रमेशर चंद्र कामरेड ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में बीजेपी सरकार गो रक्षा के नाम पर दलितों के साथ उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को गुजरात में गो रक्षा दल के लोगों ने दलित युवाओं की बेरहमी से पीटाई कर दी, जबकि दलित युवा मरी हुई गायों की चमड़ी उतार रहे थे, जिसका उनके पास लाइसेंस भी है। विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन नरवाना। नौजवान भारत सभा और अखिल भारतीय जाति विरोधी मंच ने गुजरात व रोहतक की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। नौभास के अजय, रमेश, सुमेर, दीपक, संजय, अश्विन ने बताया कि गो रक्षा दल के सदस्यों द्वारा दलितों की पीटाई गई। इसमें पुलिस ने दलितों को अस्पताल ले जाने और इन गुंडों को गिरफ्तार करने की बजाय उलटे दलितों को इन गो रक्षकों को ही सौंप दिया। गो रक्षक दलितों को गांव में घुमाकर तीन घंटे तक पीटते रहे। यह दलित उत्पीड़न की कोई पहली घटना नहीं है, आए दिन समाज में दलित उत्पीड़न की घटनाएं घट रही हैं। फोटो कैप्शन 21जेएनडी 19 : बस स्टैंड के बाहर गुजरात सरकार का पुतला फूंकते सामाजिक संगठनों के लोग। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 गुजरात के ऊना और रोहतक में दलितों के साथ मारपीट के मामले में दलित अधिकार मंच के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठनों ने रोष जताते हुए गुजरात सरकार का पुतला फूंका। सामाजिक संगठनों ने बीजेपी सरकार पर गोरक्षा के नाम पर दलितों के खिलाफ उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को सामाजिक संगठन कार्यकर्ता नेहरू पार्क से प्रदर्शन करते हुए सामान्य बस स्टैंड पर पहुंचे। सीटू नेता रमेशर चंद्र कामरेड ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में बीजेपी सरकार गो रक्षा के नाम पर दलितों के साथ उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को गुजरात में गो रक्षा दल के लोगों ने दलित युवाओं की बेरहमी से पीटाई कर दी, जबकि दलित युवा मरी हुई गायों की चमड़ी उतार रहे थे, जिसका उनके पास लाइसेंस भी है।
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
नरवाना। नौजवान भारत सभा और अखिल भारतीय जाति विरोधी मंच ने गुजरात व रोहतक की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। नौभास के अजय, रमेश, सुमेर, दीपक, संजय, अश्विन ने बताया कि गो रक्षा दल के सदस्यों द्वारा दलितों की पीटाई गई। इसमें पुलिस ने दलितों को अस्पताल ले जाने और इन गुंडों को गिरफ्तार करने की बजाय उलटे दलितों को इन गो रक्षकों को ही सौंप दिया। गो रक्षक दलितों को गांव में घुमाकर तीन घंटे तक पीटते रहे। यह दलित उत्पीड़न की कोई पहली घटना नहीं है, आए दिन समाज में दलित उत्पीड़न की घटनाएं घट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें