फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाज विकास संगठन को मिला नमो सेवा सम्मान

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी16-नई दिल्ली में राजकुमार भोला को नमो सेवा सम्मान से सम्मानित करते हुए संगठन सदस्य - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल जागरूकता और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन को नई दिल्ली में आयोजित नमो सेवा सम्मान-2026 समारोह में सम्मानित किया गया। भारतीय नमो संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में संस्था को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। संस्था की ओर से अध्यक्ष राजकुमार भोला ने सम्मान प्राप्त किया। समारोह में भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज तंवर भी मौजूद रहे। संस्था के इंडस्ट्री पार्टनर अमित गर्ग भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। देशभर से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने सम्मान के लिए भारतीय नमो संघ का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक हितैषियों के लिए गौरव का विषय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें