18जेएनडी17: हिंदू कन्या कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर बनाए पोस्टर दिखाते हुए
- फोटो : Samvad
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत हिंदू कन्या महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर के मार्गदर्शन में हुआ। भाषण प्रतियोगिता का विषय मेरे सपनों का भारत रहा। विद्यार्थियों ने विकसित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त भारत की परिकल्पना पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की दिव्या ने प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की ज्योति ने द्वितीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष के अस्मित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष की मानशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों को पोस्टरों के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। संवाद