29जेएनडी32: शहर की अनाजमंडी में उठान नहीं होने के कारण लगे गेहूं के ढेर। संवाद
जींद। जिले में गेहूं खरीद की प्रक्रिया जारी है। इसके चलते अब तक मंडियों में गेहूं की आवक लगभग 68.78 लाख क्विंटल की हुई है, जबकि 65.54 लाख क्विंटल की खरीद हुई है। इसमें से 48.76 लाख क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। मंगलवार को भी लगभग सवा तीन लाख क्विंटल गेहूं का उठान हुआ।
अब तक मंडियों से उठान कम हाेने के कारण खरीद एजेंसियों की तरफ किसानों के 741 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। यह बकाया उठान समय पर नहीं होने के कारण है। अब तक मंडियों में खरीद के मुकाबले उठान बेहद कम हुआ है। अगर समय पर उठान होता रहे तो किसानों को समय पर भुगतान किया जा सकता है। जब तक मंडी से गेहूं का उठान होकर खरीद एजेंसी के गोदाम में नहीं पहुंचता। इसके कारण किसान की पेमेंट रुक जाती है। अब तक किसानों की गेहूं खरीद का लगभग 872 करोड़ रुपये की पेमेंट विभिन्न खरीद एजेंसियों ने की है।
अब पिछले तीन से चार दिन में आवक कम होने के बाद उठान की गति भी बढ़ी है। अगर इसी तरह से उठान की गति रहती तो एक आगामी 6 दिन में उठान पूरा हो जाएगा। इसके बाद किसानों को पूरी पेमेंट जारी हो जाएगी। अब तक जो उठान हुआ है। उसके अनुसार भी करोड़ों रुपये बकाया किसानों के समय से जारी नहीं हुआ। इसको लेकर आढ़ती भी खरीद एजेंसियों पर उठान को लेकर लगातार दबाव बनाए हुए हैं। आढ़तियों के पास किसान चक्कर काट रहे हैं। कई खरीद एजेंसियों ने तो पिछले 5 दिन से मंडी में कई दुकानों पर उठान के लिए गाड़ी भी नहीं भेजी। अब खराब हो रहे मौसम को देखते हुए आढ़ती लगातार परेशानी महसूस कर रहे हैं।