जींद। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि उठान कार्य में और तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में फसल का सुचारू प्रबंधन बना रहे। इसके अलावा फसल की समय पर खरीद और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी प्रशासन पूरी तरह से सजग है।
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडियों में लाएं ताकि खरीद प्रक्रिया और अधिक तेज एवं सुगम बनी रहे।
जिले में अब तक कुल 7 लाख 27 हजार 896 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दो लाख 05 हजार 223 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा तीन लाख 12 हजार 496 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा छह हजार 525 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा दो लाख तीन हजार 652 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
उचाना मंडी में 82 हजार 491 मीट्रिक टन, पिल्लूखेड़ा में 61 हजार 742 मीट्रिक टन, जींद में 90 हजार 821 मीट्रिक टन, अलेवा में 34 हजार 422 मीट्रिक टन, सफीदों में 74 हजार 904 मीट्रिक टन, जुलाना में 81 हजार 787 मीट्रिक टन तथा नरवाना में 76 हजार 655 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है।
अब तक 2 लाख 81 हजार 082 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। जिसमें से फूड सप्लाई विभाग द्वारा 69 हजार 960 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1 लाख 25 हजार 667 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा तीन हजार 528 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 81 हजार 927 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि खरीदे गए गेहूं का उठान कार्य भी सुचारू रूप से जारी है तथा इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।