फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उपले थाप रही महिला से सोने की बालियां नोच ली

Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बुटानी में उपले थाप रही महिला की कान से बाइक सवार ने सोने की बालियां नोच लीं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुटानी गांव की रामरती ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम चार बजे वह गांव की पंचायती जमीन में पशु अस्पताल के पास बने बाड़े में उपले थाप रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और पीछे से उसके कानों की बालियां नोच लीं। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे और हेलमेट लगाया था। मुंह भी काले कपड़े से ढका हुआ था। जांच अधिकारी थाना प्रभारी एसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छीना झपटी करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें