फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के साथ और भी बढे़गी स्मॉग

विज्ञापन
स्मॉग और धुंध के बीच काम पर जाते लोग। - फोटो : bureau
विज्ञापन
कई दिन से चल रहे प्रदूषण के कारण शुक्रवार को भी शहर स्मॉग की चादर में लिपटा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी इससे निजात मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि शनिवार से धुंध बढ़ सकती है। शुक्रवार को सुबह से ही स्मॉग और धुंध का असर रहा। हालांकि दृश्यता  करीब 10 मीटर तक रही। वहीं मौसम भी काफी बदला रहा और न्यूनतम तापमान गिर कर 16 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। अगले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं बारिश नहीं होने से लोगों को स्मॉग से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि बृहस्पतिवार शाम से ही मौसम बदल गया, लेकिन शुक्रवार सुबह से इसका असर साफ तौर पर देखा गया।
विज्ञापन


सुबह बढ़ी ठंड
सुबह से ही तापमान 10 डिग्री रहा और कोहरे का असर रहा। जैसे-जैसे दिन दिन चढ़ा, तापमान तो बढ़ा, लेकिन कोहरे से राहत नहीं मिली। दोपहर तक भी सूरज के दर्जन नहीं हुए। शाम छह बजे फिर से ठंड शुरू हो गई। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया।

आंखों में रही जलन
कोहरे और स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ-साथ आंखों में भी जलन रही। दिन में काम पर निकलने वाले लोगों को दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं नेत्र रोग विशेष डॉ. अरविंद बिंदलीश के अनुसार स्मॉग से आंखों को राहत देने के दिन में बार-बार ठंडे पानी से छींटे मारते रहें।
विज्ञापन


बच्चों का रखें खास ध्यान
सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। सर्दी के साथ ही मौसम में प्रदूषण भी अधिक है। इससे हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। छोटे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। नवजात बच्चों को सीधे हवा के संपर्क में नहीं आने दें। सांस लेने में दिक्कत होने पर बच्चे को तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश भोला, वरिष्ठ चिकित्सक नागरिक अस्पताल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें