19जेएनडी20: डॉ. जेके एसएमओ उचाना नागरिक अस्पताल। संवाद
उचाना। नागरिक अस्पताल के सीनियर एसएमओ डॉ. जेके मान ने शीत लहर के चलते निमोनिया, फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की। आजकल कड़ाके की सर्दी में नागरिक अस्पताल उचाना में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज जुकाम, खांसी से पीड़ित है। ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग इस तरह के फ्लू से पीड़ित है। जब भी मौसम बदलता है तो मौसमी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इन्हीं में से एक है रेस्पिरेटरी संक्रमण, इन्फ्लूएंजा फ्लू सर्दी का मौसम शुरू होते ही और ठंड बढ़ते ही इन्फ्लूएंजा फ्लू ने दस्तक दे दी है। उन्होंने बताया कि सीजनल फ्लू संक्रामक रोग है और खांसी या छींक के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाता है। एक बार संक्रमित होने के बाद यह पांच से सात दिन तक रहती है। यह किसी भी उम्र में और किसी भी स्थिति में हो सकती है। हालांकि इसकी मृत्यु दर कम है लेकिन यह एक दूसरे से बड़ी संख्या में फैल सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतना और फ्लू, रेस्पिरेटरी संक्रमण के मरीज से उचित दूरी बनाना बहुत जरूरी है।