फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन

Fri, 19 Jan 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी08: मांगों को लेकर गोहाना रोड पर प्रदर्शन करते हुए सर्व कर्मचारी संघ व पटवारी एसोसिएशन
विज्ञापन
जींद। मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे पटवारियों के समर्थन में शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पटवारी सन्नी ढागर ने बताया कि सरकार के मांगों को पूरा नहीं करने पर 23 जनवरी तक हड़ताल को बढ़ाया है। इस समय में भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह आगे भी हड़ताल को बढ़ाने पर मजबूर होंगे। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि सरकार की पटवारी एसोसिएशन के साथ मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन मानी गई मांगों को भी लागू नहीं किया जा रहा है। सरकार को चाहिए कि पटवारी एसोसिएशन नेताओं के साथ बैठक कर मांगों को पूरा करे। प्रदर्शन से पहले सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा तथा जिला सचिव सतीश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि पटवार एसोसिएशन तीन जनवरी से हड़ताल पर है, लेकिन सरकार एसोसिएशन की मांगों की तरफ कोई सकारात्मक रुख नहीं अपना रही है। हालांकि सरकार ने वार्ता में किए गए वादों को जल्द लागू करने की बात कही थी, लेकिन अब इन मानी गई मांगों को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जा रहा है। धरनारत पटिवारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बढ़ाए गए वेतनमान का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, जबकि राजस्व विभाग ने इस मामले में अपनी संतुष्टि दे दी थी। प्रदेशभर में पटवारी की संख्या जहां चार हजार के आसपास होनी चाहिए थी वह अब मात्र 1400 ही रह गई है। इससे पटवारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है।
धरनारत रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया व प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार पटवारियों के साथ हुए समझौते को लागू करें अन्यथा मजबूरीवश प्रदेश के पूरे कर्मचारी वर्ग को सड़क पर आना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की रहेगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान मनदीप नेहरा, अमरजीत, संदीप पूनिया, सुनीता सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें