फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind:बिना प्रदूषण नियंत्रण व HSIDC की NOC के चल रहा था स्लॉटर हाउस, CM फ्लाइंग की टीम ने दबिश देकर किया खुलासा

Thu, 02 Jan 2025 04:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जांच में सामने आया कि स्लॉटर हाउस को अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। स्लॉटर हाउस संचालक के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से एनओसी मिली और न ही एचएसआईडीसी की मंजूरी मिली। दोनों के पास मंजूरी के लिए स्लॉटर हाउस संचालक द्वारा आवेदन किए मिले।
विज्ञापन
स्लॉटर हाउस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के औद्योगिक क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग ने दबिश देकर बिना मंजूरी के चल रहे स्लॉटर हाउस को पकड़ा है। स्लॉटर हाउस पिछले कई महीनों चल चलाया जा रहा था। इसकी पहले भी एचएसआईडीसी को आसपास में उद्योग चलाने वालों ने एचएसआईडीसी के अधिकारी को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


अब इसकी सूचना सीएम फ्लाइंग को दी गई। इस पर सीएम फ्लाइंग ने सब इंस्पेक्टर सतपाल, नरेश व चरण सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार कर बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट नंबर 16 पर दबिश दी तो वहां पर कई िक्ंवटल मीट बरामद हुआ। टीम को फैक्ट्री में मैनेजर गुप्ता कालोनी निवासी आशीष मिला। जब मैनेजर से औद्योगिक ईकाई में फैक्ट्री चलाने के विभागीय दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाए।

इस दौरान जांच में सामने आया कि स्लॉटर हाउस को अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। स्लॉटर हाउस संचालक के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से एनओसी मिली और न ही एचएसआईडीसी की मंजूरी मिली। दोनों के पास मंजूरी के लिए स्लॉटर हाउस संचालक द्वारा आवेदन किए मिले। इस पर एचएसआईडीसी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नोटिस भेजा है। इसके अलावा सीएम फ्लाइंग की टीम ने मुख्यालय को अवैध तरीके से चल रहे स्लॉटर हाउस की रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन


पहले भी हुआ था स्लॉटर हाउस को लेकर विवाद
लगभग एक माह पहले स्लॉटर हाउस से पानी के साथ रक्त बहकर सड़क पर आ गया था। इसके आलावा आसपास की कागज समेत अन्य फैक्टि्रयों में घूस गया था। इसको लेकर भी एचएसआईडीसी को अन्य उद्योग संचालकों ने शिकायत दी थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें