फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बडनपुर नहर के पास युवक की हत्या करने का छठा आरोपी काबू

Fri, 29 Mar 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बड़नपुर गांव में नहर के पास ट्रांसपोर्ट मैनेजर दनौदा कलां निवासी सुशील की हत्या करने के मामले में सीआईए व शहर थाना नरवाना की टीम ने एक आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दनौदा कलां गांव निवासी नवीन के रूप में हुई है। इस हत्याकांड में पहले भी पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को काबू कर जेल भेज दिया था। पकड़ा गया आरोपी उसी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


एक मार्च को बड़नपुर गांव में नहर के पास दनौदा कलां गांव निवासी सुशील को महिला ने अपनी बातों की जालसाझी में उलझाकर बुलाया था। इस दौरान सुशील महिला की बातों में आकर बड़नपुर गांव में नहर के पास पहुंच गया। इसी दौरान एक बाइक सवार विक्रम वासी दनौदा कलां व चार अन्य युवकों ने सुशील की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सदर नरवाना प्रभारी व सीआईए प्रभारी नरवाना की एक स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन किया। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें