जींद। रजवाहा रोड स्थित जांगड़ा धर्मशाला के पास चोरों ने चाय की दुकान का ताला तोड़कर छह हजार रुपये और दो गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टपरीवास कॉलोनी निवासी मोहमद दलीप खान पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जांगड़ा धर्मशाला के पास रजवाहा रोड पर चाय की दुकान की है। चोरों ने 31 जनवरी की रात को दुकान का ताला तोड़कर छह हजार रुपये, दो गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। शहर थाना की जांच अधिकारी रीना ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद