नरवाना। मोरपत्ती में मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने एक युवक को नामजद करने के साथ एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मोरपत्ती निवासी कैलाश ने कहा कि 31 जनवरी की शाम को वह मका को ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने ताला तोड़कर सामान व नकदी चोरी कर ली। चोर घर से सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पॉजेब, दो जोड़ी चुटकी, ब्रेसलेट, एक चांदी की चेन व 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जानकारी जुटाने पर पता चला कि जाखल निवासी टिंकू व एक अन्य व्यक्ति ने मकान में चोरी की है। शहर थाना पुलिस ने टिंकू व एक अन्य के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद