फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से छह लोगों की मौत, 267 नए संक्रमित मिले, आधे से ज्यादा 50 साल से कम

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में दाखिल मरीज। अमर उजाला - फोटो : Jind
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना की वजह से छह लोगों मौत होने के साथ 268 लोगों को संक्रमित पाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास पांच लोगों के ही मरने की रिपोर्ट है। सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना संक्रमित होने वालों व कोरोना के कारण जान गंवाने वालों में आधे से अधिक लोग 50 वर्ष से कम उम्र के हैं। ऐसे में युवाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिल में 1566 मरीज सक्रिय हैं। अब तक जिले में 8451 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 6768 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक जिले में 118 लोगों की मौत हो चुकी है। 78 कोरोना संक्रमित मरीजों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम ने बताया कि सोमवार को जिले में 268 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। कुल 898 सैंपल में से 268 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
कम पड़ने लगी व्यवस्थाएं, नए भवन में भी बनाया कोविड वार्ड
कोरोना संक्रमण की दर बढ़ने से जींद के नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में बनाया गया कोविड वार्ड छोटा पड़ गया है। पुराने भवन में 50 बेड की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाया गया है। अब नए भवन में भी 50 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। हालांकि यहां अभी तक कोई भी मरीज शिफ्ट नहीं किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार रात को ही यहां मरीज लाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्थिति नाजुक, बचाव ही इलाज
अब स्थिति काफी नाजुक हो चली है। ऐसे में लोगों को खुद की व दूसरों की जान के लिए चिंता करनी चाहिए। तीन नियम मास्क, शारीरिक दूरी व बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोना का पालन जरूर करें। इन सबसे जरूरी है बिना वजह घर से बाहर न निकलें
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
अब बिना गंभीर बीमारी वाले भी बन रहे कोरोना का काल
सोमवार को जिले में जिन छह लोगों की मौत हुई हैं, उनमें से पांच किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं थे। ऐसे में कोरोना का नया स्वरूप काफी घातक माना जा रहा है। इसमें 34 वर्षीय विक्रम, कमल नामक 23 वर्षीय युवक। गोपाल नगर निवासी युवक के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित हैं जो जींद के निजी अस्पताल में दाखिल हैं। युवक रविवार को ही कोरोना संक्रमित पाया गया था और सोमवार को उसकी मौत हो गई। युवक का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा था। वहीं 19 वर्षीय निशा नामक युवती की भी कोरोना होने से मौत हो गई। निशा भी रविवार को ही कोरोना संक्रमित पाई गई थी और हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं 65 वर्षीय शकुंतला की मौत हुई है। 70 वर्षीय महिला की मौत भी कोरोना संक्रमण से हुई है। नरवाना में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना के कारण हो गई है।
187 लोग 40 वर्ष से कम उम्र के संक्रमित
नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार काम के लिए और वैसे भी युवा अधिक बाहर निकल रहे हैं। यही कारण है कि 40 वर्ष से कम उम्र के लोग अधिक संक्रमित हो रहे हैं। युवा कोरोना नियमों का पूरा ध्यान नहीं रखते। सोमवार को आई रिपोर्टर में कुल 268 में 187 लोग 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। 81 लोग इससे अधिक उम्र के हैं। 16 लोग 20 वर्ष से कम उम्र के हैं। 55 मरीज 50 साल से अधिक उम्र के हैं।
चिकित्सक, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी भी संक्रमित
सोमवार को आई रिपोर्टर में खोखरी स्कूल के शिक्षक संक्रमित मिले हैं। वहीं सीएचसी खरकमराजी में तैनात एक चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्कूल स्टाफ संक्रमित मिलने का असर अधिक पड़ेगा। अब गांव में सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें