लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ दुर्व्यवहार करने के एक आरोपी को अदालत ने छह माह की कैद की सजा सुनाई है। जुलाना थाना पुलिस में पांच जून 2014 को एक लड़की ने शिकायत दी थी कि वह गली से निकल रही थी। इसी दौरान गांव करेला निवासी नवीन ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
जब उसने विरोध किया तो आरोपी नवीन ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी नवीन को छह माह की कैद की सजा सुनाई है।