फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कनाडा की नागरिकता दिलवाने का झांसा देकर छह लाख ठगे

Fri, 05 Apr 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कनाडा की स्थायी नागरिकता दिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने कनाडा में रहने वाले रिश्तेदार का जानकार एजेंट बताकर ठगी की है।
विज्ञापन


साइब्रर काइम थाना पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के गांव निम्नाबाद निवासी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि 15 फरवरी 2024 को उसके ससुर खतौली निवासी गुरचरण सिंह ने उससे कहा था कि उनकी साली का लड़का जुझार सिंह कनाडा में रहता है। उसको पैसों की जरूरत है। साथ में उसका एजेंट भी बात कर रहा था। कुछ समय बाद उसके पास व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल आई तो उसने बोला कि वह जुझार सिंह का एजेंट बोल रहा है। जुझार सिंह को कनाडा की स्थायी नागरिकता के लिए छह लाख रुपये की जरूरत है। इस पर उसने भरोसा कर लिया और उक्त एजेंट के बताए गए बैंक खाते में रुपये डलवा दिए। इसके कई दिन बाद रुपयों के लिए रिश्तेदार का दोबारा फोन आया तो पता चला की किसी ठग ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इसमें उसके रिश्तेदार ने बताया कि अभी तक उसने रुपयों की मांग नहीं की थी। साइब्रर क्राइम पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें