07जेएनडी02: चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद
जुलाना। वार्ड 11 में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए चोर घर से लगभग छह लाख रुपये और लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। इसकी जानकारी मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।
वार्ड नंबर 11 निवासी प्रदीप वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आभूषणों की दुकान चलाता है। सोमवार शाम को वह घर को ताला लगाकर परिवार के साथ गुरुग्राम के एक मंदिर में माता जी का दर्शन करने के लिए गया हुआ था। घर के बाहर का ताला खुला देखकर पड़ोस ने उन्होंने इसकी सूचना दी। प्रदीप ने बताया कि जब उसने घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे लगभग छह लाख रुपये और लाखों के गहने चोरी मिले। प्रदीप ने बताया कि मकान के बेचे पांच लाख 30 हजार रुपये घर में रखे गए थे। इसके अलावा 60 से 70 हजार रुपये और नकदी थी। उसकी दुकान के काफी गहने भी घर पर रखे हुए थे। प्रदीप ने बताया कि उसे लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वारदात की शिकायत पर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दो युवक पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में दिखाई दे दोनों नकाबपोश रात 2 बजकर 55 मिनट पर गली में भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है।
07जेएनडी02: चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद
07जेएनडी02: चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। संवाद