19जेएनडी14: बड़नपुर गांव में गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत :
- फोटो : बालूपुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
नरवाना। क्षेत्र के बड़नपुर गांव में गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर समस्या का समाधान करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
धरने की अध्यक्षता करते हुए देवी शर्मा ने कहा कि गांव में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। गलियों और आसपास जमा गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो गांव में महामारी फैल सकती है।
पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र श्योकंद ने बताया कि 16 मई को गंदे पानी को रोकने के लिए बनाए गए बांध को कुछ शरारती तत्वों ने काट दिया था। इसके चलते बड़नपुर, सुंदरपुरा और बद्दोवाल गांव के जलघरों में गंदा पानी जमा हो गया, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई।
बद्दोवाल गांव के सरपंच नरेश और किसान नेता सुनील ने मौके पर पहुंचकर जलघर का निरीक्षण किया। सुरेश शर्मा ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने बीडीपीओ उचाना को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। बीडीपीओ 20 मई को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचेंगे और गंदे पानी की निकासी का कार्य शुरू करवाएंगे।
फोटो कैप्शन :
19जेएनडी14: बड़नपुर गांव में गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण