09जेएनडी10: जिला कारागार में आंखों में आंसु लेकर भाई को राखी बांधते हुए बहन। जेल प्रशासन
जींद। भाई बहने के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व जिला जेल में मनाया गया। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल तक खींची चली आईं। बहनों ने जेल में बंद अपने भाई को तिलक लगाया और कलाई पर राखी बांधी फिर मिठाई खिलाया। हालांकि, अपने भाई के जेल में बंद होने के दुख में कई बहनों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। जेल परिसर में भावुक नजारा भी देखने को मिला। जेल अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि जेल विभाग की ओर से सभी प्रबंध किए गए थे ताकि जेल में बंद पुरुष व महिला बंदी अपने मौलिक अधिकारों से वचिंत न रहने पाएं।
09जेएनडी10: जिला कारागार में आंखों में आंसु लेकर भाई को राखी बांधते हुए बहन। जेल प्रशासन