फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रक्षाबंधन पर रेलवे का बहनों को तोहफा, चलाई स्पेशल ट्रेन

Sun, 10 Aug 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी09-रक्षाबंधन पर्व पर रेलवे जंक्शन पर सवारियों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शनिवार को रेलवे ने महिलाओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। यह ट्रेन नई दिल्ली से जींद के बीच चलाई गई। इस ट्रेन का महिलाओं को काफी फायदा मिला। इस ट्रेन में हजारों महिलाओं ने अपने बच्चों सहित सफर किया। वहीं रक्षाबंधन त्योहार को लेकर स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी।
विज्ञापन


रेलवे ने रक्षाबंधन पर महिलाओं का ख्याल करते हुए 04485-86 निजामुदीन-जींद स्पेशल ट्रेन का संचालन किया। एकदिवसीय चलने वाली ट्रेन शनिवार सुबह दस बजकर 30 बजे निजामुदीन से रवाना हुई।
इसके बाद तिलक ब्रिज स्टेशन, उसके बाद शिवाजी ब्रिज और दस बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली जंक्शन पहुंची। इसके बाद दिल्ली किशनगंज, विवेकानंद पुरी हाल्ट, दयाबस्ती, शकूरबस्ती, मंगोलपुरी होते हुए नांगलोई स्टेशन पहुंची। 11 बजकर 46 मिनट पर यह ट्रेन मुंडका से रवाना हुई। फिर घेवरा और उसके बाद बहादुरगढ़ पहुंची।
विज्ञापन

12 बजकर छह मिनट पर असौदा से रवाना हुई और फिर रोहदनगर हाल्ट, फिर सांपला, इस्माइला होते हुए 12 बजकर 43 मिनट पर रोहतक जंक्शन पहुंची। इसके बाद 13 बजकर 17 मिनट पर जुलाना पहुंची और फिर 13 बजकर 50 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची।
इसके बाद निजामुदीन के लिए 14 बजे जींद से रवाना हो गई। महिला यात्री सुखविंद्र कौर, सुरेखा, सावित्री, सुमित्रा का कहना था कि रेलवे की तरफ से चलाई गई स्पेशल ट्रेन का महिलाओं का काफी फायदा मिला है क्योंकि रक्षाबंधन के दिन कहने को तो रोडवेज बसें फ्री है लेकिन उनमें बैठने तक की जगह नहीं मिली। ऐसे में महिलाओं को सुविधा कम परेशानी ज्यादा होती है।
विज्ञापन


वर्जन

रेलवे की तरफ से रक्षाबंधन के पर्व पर शनिवार को निजामुदीन और जींद के बीच स्पेशन ट्रेन चलाई थी। यह ट्रेन 14 बजे वापस निजामुदीन के लिए रवाना हो गई थी।

जयप्रकाश, टीआई, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें