जींद। जिलेभर में भाई व बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं था तो पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहुर्त था। ऐसे में बहनों ने अपने भाइयों को निसंकोच होकर राखी बांधी।
बहनों ने अपनी भाइयों को तिलक लगा कर मुंह मीठा करवाया और राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने जहां बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया।
जमकर हुई बाजार में खरीदारी
रक्षाबंधन पर बाजारों में भी पूरा दिन रौनक नजर आई। रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। बालिकाएं व महिलाएं भाइयों की कलाई सजाने के लिए राखियां खरीदने को बाजार में निकली। बाजार में अच्छी खासी खरीददारी हुई। राखी के साथ-साथ मिठाइयों की दुकानों पर खासी भीड़ नजर आई। महिलाओं ने भाइयों का मुंह मीठा करवाने के लिए स्पेशल तौर पर घेवर व मावे की मिठाइयां खरीदी। वहीं बहनों को उपहार देने के लिए भाइयों ने बाजार से कपड़े व अन्य उपहार खरीदे, जिसके चलते बाजार में खासी रौनक नजर आई।
09जेएनडी23: नेहा अपने भाई रोहित को राखी बांधते हुए।
09जेएनडी24: विजय गोयल को राखी बांधती बहन नीटू गोयल।
09जेएनडी 25: निकुंज गोयल को तिलक लगाते श्रुति गोयल।
09जेएनडी26: अपने भाई मन्नत को राखी बांधते हुए तनिष्का।
09जेएनडी27: हर्षिका अपने भाई हेमश पूनिया को राखी बांधते हुए।
09जेएनडी30: तरूणा अपने भाई दर्श को राखी बांधते हुए।