फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किक बॉक्सिंग में दो बहनों रिद्धिमा व विधिका ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
30जेएनडी16: राष्ट्रीय अस्मिता किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में पदक विजेता हरियाणा के खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय अस्मिता किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक हासिल कर ओवरऑल पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ियों में भौंगरा गांव की सगी बहन रिद्धिमा व विधिका कौशिक शामिल हैं।
विज्ञापन

वाको इंडिया किक बॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत में किक बॉक्सिंग ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसके बाद इसे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की प्रतिष्ठित पहल खेलो इंडिया अस्मिता कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी में रिद्धिमा कौशिक, श्रद्धा, विधिका कौशिक, प्रीशा गुप्ता, निरल कुकरेजा, रिशा गुप्ता, तनीषा कादयान, पिंकी, आशु व सावनी चौधरी शामिल रहे। राष्ट्रीय अस्मिता महिला किक बॉक्सिंग लीग का आयोजन 26 से 29 मार्च तक चेन्नई, तमिलनाडू में किया गया।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन शरण व अन्य सदस्यों और पदाधिकारियों में राज कुमार अग्रवाल, दिनेश रघुवंशी, सुरेंद्र कुमार कौशिक, विकास अग्रवाल, एसएन बंसल, अनील गुप्ता, आनंद मेहता, वीरभान शर्मा, दीपक टांटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें