फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली ने जीजा पर लगाया अश्लील फोटो खींचकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना के तहत आने वाली एक कॉलोनी की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने अपने ही जीजा पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर तीन साल से दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन की शादी भिवानी जिले के एक गांव में हुई है। शादी के बाद उसका जीजा जींद आता था। किसी तरह से उसने उसका अश्लील फोटो खींच लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह इससे बहुत घबरा गई और परिजनों को नहीं बताया। युवती ने बताया कि उसका जीजा 2018 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। यह बात किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। अब वह जीजा की हरकतों से परेशान रहने लगी। परिजनों को इस बात का पता चला तो महिला थाना पुलिस में जीजा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमारी ने कहा कि युवती के जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें