15जेएनडी04: विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत कोच
जींद। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक खेल नर्सरी, सफीदों में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई जिसमें नर्सरी के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआईएस कोच प्रमोद फौजी ने की। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेताओं के नाम घोषित किए गए। निबंध लेखन प्रतियोगिता में सिरत ने प्रथम, अन्नू ने द्वितीय और आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में केशव ने पहला, सत्यम शर्मा ने दूसरा और स्वाति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि कोच प्रमोद फौजी ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एक बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए मानसिक और शैक्षणिक विकास भी उतना ही जरूरी है जितना खेल प्रशिक्षण। खेल और शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के दो महत्वपूर्ण आधार हैं।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेंद्रपाल ने बताया कि खेल नर्सरी हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत बच्चों को कोच प्रमोद फौजी और डॉ. रामपाल हुड्डा के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी करवाई जा रही है।
अजय डीपी ने भी विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा समन्वयक हरप्रीत और राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका रजनी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस अवसर पर डॉ. विनोद, प्रेम सिंह, रॉबिन और गौरव तुसीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।