शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर रोड जाम करते हुए लोग ।
- फोटो : AMAR UJALA
भगत सिंह चौक नरवाना के पास शराब का ठेका बंद कराने के लिए लोगों ने सुबह 10:20 बजे चौक पर जाम लगा दिया। इनका कहना है की यह शहीदों का अपमान किया जा रहा है। इनका कहना है कि शराब का ठेका भगत सिंह चौक नरवाना से हटाकर कहीं और खोला जाए। इस पर पुलिस ने जाम खुलवा दिया। लोगों ने कहा कि वे एसडीएम से मिलेंगे। इसके बाद भी यदि ठेका नहीं हटा तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।