फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 65 किलोग्राम सीनियर वर्ग की वुशू प्रतियोगिता में जींद की सिमरन ने जीता गोल्ड मेडल

Thu, 22 May 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी14-प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मौजूद खिलाड़ी और अन्य। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शहर के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा राज्य सीनियर सेकेंडरी वुशू प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से लगभग 600 लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के जिला सचिव विजय धीमान ने बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैथल से मुनीष, आर्य समाज के प्रधान चंद्रकांत आर्य, एमडीएन स्कूल के प्रबंधक तेजपाल शर्मा, दिनेश गोयल, साहिल और नरेश उपस्थित रहे। इन सभी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजय धीमान ने बताया कि 65 किलोग्राम सीनियर वर्ग में जींद की सिमरण देवी ने गोल्ड मेडल जीता।
रोहतक की निशा को सिल्वर, जबकि पानीपत की तन्नू और हिसार की पिंकी ने ब्रांज मेडल हासिल किया। लड़कों में हिसार के विवेक ने स्वर्ण पदक जीता। जींद के मोहित को रजत पदक मिला, जबकि सोनीपत के चिराग और पानीपत के प्रिंस ने कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

वहीं 48 किग्रा लड़कियों के वर्ग में रोहतक की सोनिया पहले, भिवानी की छाया दूसरे, जींद की अंकिता और हिसार की पिंकी तीसरे स्थान पर रही। 52 किग्रा वर्ग में झज्जर की खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कैथल की मन्नू दूसरे और कैथल की रितु रानी व अंबाला की जसप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें