फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कराटे चैंपियनशिप में सिमरन, निकिता व रहीमा का चयन

विज्ञापन
23जेएनडी25: ​खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कोच। स्रोत : कोच
विज्ञापन
नरवाना। नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए जिले के सिमरन, निकिता और रहीमा का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 फरवरी से एक मार्च तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगी। तीनों खिलाड़ियों को कराटे काता ड्रेस भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रही हैं। महासचिव मुनीत बेरवाल, डायरेक्टर कृष्ण सिंगरोहा और कोच कमलदीप सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
कोच कमलदीप ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने पर खिलाड़ियों को वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों को डॉ. रमेश माथुर और डॉ. सीमा माथुर का मार्गदर्शन मिल रहा है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की थी। इसके अलावा हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित महाकुंभ में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें