जींद। भिवानी रोड स्थित दुकान से मोबाइल, नकदी, चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी करने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में भिवानी रोड बाईपास निवासी अधिवक्ता सुनील वर्मा ने कहा कि भिवानी रोड बाईपास पर उनकी बर्तन स्टोर व ज्वेलर्स की दुकान है। 4 अगस्त को उसका भाई दुकान को सही तरीके से बंद करके घर आया था। 5 अगस्त को जब उनका बड़ा भाई सुबह दुकान को खोलने के लिए गया तो दुकान का पीछे का दरवाजा खुला मिला। दुकान के अंदर से लगभग 50 किलो तांबा, लगभग 200 ग्राम चांदी की अंगूठी, दो मोबाइल व काउंटर में रखी 700 रुपये की नकदी, चांदी की चेन गायब मिली। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद