4उचाना01 : भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सिक्किम श्योकंद को राज्य प्रधान पद का लैटर सौंपते ह
उचाना। भारतीय किसान यूनियन (मांगे राम मलिक) ने किसान नेत्री सिक्किम श्योकंद को हरियाणा प्रदेश के प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद सिक्किम ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
श्योकंद ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर मलिक, राज्य सचिव राजीव मलिक और हरियाणा कोर कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बताया कि भारतीय किसान यूनियन की नींव 1979 में हिसार के उमरा गांव से मांगे राम मलिक ने रखी थी। 1984 में महेंद्र सिंह टिकैत ने इसी यूनियन को सदस्य बनाया था। उसके बाद महेंद्र सिंह टिकैत ने अलग यूनियन बना ली थी।
सिक्किम ने कहा कि मांगे राम मलिक ने किसानों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से इस संगठन की नींव रखी थी। आज वह उसी संगठन से जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उनके लिए प्रदेश प्रधान का पद केवल एक पद नहीं, बल्कि किसानों के हितों की रक्षा करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि वह जीवनभर संगठन के सिद्धांतों और विचारधारा पर चलते हुए किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेंगी। किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनकी आवाज को बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने जय किसान और इंकलाब जिंदाबाद का नारा देते हुए किसानों की एकजुटता का संदेश दिया।