फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान सेवा केंद्र पहुंचे श्याम सिंह राणा, आढ़तियों और किसानों की समस्याओं को सुना

विज्ञापन
10जेएनडी08 : संजय चहल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का स्वागत करते हुए। स
विज्ञापन
जींद। कपास मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र में शुक्रवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। उन्होंने आढ़तियों, किसानों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं को जाना। समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। नए नियमों को लेकर जानकारी भी मीटिंग में दी।
विज्ञापन


मंडी प्रधान विकास पंघाल ने खाद्य आपूर्ति विभाग की खरीद पुरानी मंडी में करने, दलबीर श्योकंद ने गेहूं में नमी आने पर उसे सुखाने के लिए किसान को वापस ले जाने सहित अन्य समस्याएं रखीं।
उन्होंने कहा कि जो किसान फसल नमी होने पर गेटपास कटने के बाद वापस लेकर जाना चाहते हैं वे मार्केट कमेटी सचिव को लिख कर दें। इसके बाद ही किसान अपनी फसल को वापस लेकर जा सकते हैं। फसल सूखा कर दोबारा लेकर आएंगे तो गेट पास नहीं कटवाना होगा।
विज्ञापन

ऐसे ही अगर गेट पास कटने के बाद जिस आढ़ती का नाम दर्ज है वहां किसान नहीं जाता है तो आक्शन पर जिस आढ़ती के किसान गेहूं बेचता है उसका नाम दर्ज हो जाएगा।
राणा ने कहा कि सीएम के आदेश है कि अप्रैल में सभी मंत्री, विधायक मंडियों में रहेंगे। तीन कृषि कानून कांग्रेस लेकर आई थी। जब आंधी, तूफान आता है ओलावृष्टि होती है तब कुछ एरिया में नुकसान होता है उसके लिए सरकार किसानों के साथ खड़ी है। इस मौके पर डीएफएससी राकेश आर्य, हैफेड डीएम अनुराग गुप्ता, एसडीएम रमित यादव, मार्केट कमेटी सचिव योगेश, संजय चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें