13जेएनडी44: डीएवी स्कूल का परीक्षा बेहतर आने पर खुशी जताते हुए विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
- फोटो : Samvad
जींद। सीबीएसई 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि कॉमर्स संकाय में श्रुति ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। मेडिकल संकाय में आरजू ने 94.2 प्रतिशत और ह्यूमैनिटीज में सोहम ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक, 83 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक और 177 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, मेडल पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।