फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामचंद्र ने सदैव वेद, धर्म, और गाय की रक्षा की : आचार्य राजेंद्र

Wed, 17 Apr 2024 08:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जयंती पर राष्ट्रीय गोशाला धड़ौली में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

आर्य गुरुकुल महाविद्यालय कालवा के संचालक आचार्य राजेंद्र ने लोगों से आह्वान किया कि श्री रामचंद्र और उनके पूरे खानदान ने सदैव मर्यादाओं, धर्म, गाय व यज्ञ की रक्षा की। आचार्य ने बताया कि लाखों वर्ष बीत जाने के बावजूद आज भी रामायण व श्री रामचंद्र दुनिया भर के आदर्श बने हुए हैं। श्री राष्ट्रीय गोशाला धड़ौली के प्रधान यज्ञमुनी ने गोशाला की गतिविधियों व आगामी योजना के बारे में बताया। इस अवसर पर महात्मा धर्म मुनि, संतराम आर्य, जग महेंद्र सिंह, इंद्र सिंह कुंडू, ऋषभ, सलाहकार वेदपाल आर्य, अंकित, सुरेश कुमार, कुलबीर सिंह, इंद्र सिंह, बनी सिंह, धर्मवीर आर्य, कर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें