फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नए सत्र में एचबीएसई की वर्ष में दो बार होंगी परीक्षाएं

Wed, 17 Apr 2024 08:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नए सत्र में बोर्ड की परीक्षाएं दो बार करवाने का फैसला किया है। यह फैसला विद्यार्थियों पर बोर्ड परीक्षाओं के दबाव को कम करने के लिए लिया गया है। इसके लिए बोर्ड ने पत्र जारी किया है। यह पत्र सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के पास भेजा गया है। अधिकारियों की ओर से अब खंड स्तर पर भी यह पत्र भेजा गया है। अब तक बोर्ड की परीक्षाओं में केवल एक बार ही विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होती थी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने बताया कि परीक्षाओं में बदलाव के लिए एचबीएसई की ओर से पत्र मिला है। नई शिक्षा नीति के तहत वर्ष में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं लेने का निर्णय किया है। अब इस पत्र के अनुसार ही परीक्षाएं लेने का शेड्यूल तैयार होगा। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को समय रहते जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें