फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संकीर्तण भवन में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
18जेएनडी28-श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए वेदाचार्य श्रीमद् दण्डी स्वामी डा. निगमबोध तीर्थ महा
विज्ञापन
सफीदों। गुरुद्वारा गली स्थित शिव शक्ति कृपा मंदिर संकीर्तण भवन में श्रीमद् भागवत सप्ताह का रविवार को शुभारंभ हुआ। कथा महोत्सव में वेदाचार्य श्रीमद् दंडी स्वामी डॉ. निगमबोध तीर्थ महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करने के लिए पंडित विपिन शास्त्री पधारे। इस आयोजन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। वेदाचार्य श्रीमद् दंडी स्वामी डॉ. निगमबोध तीर्थ महाराज ने कहा कि कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का बड़ा महत्व है। यह कथा मनुष्य को मोक्ष और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रदान करती है।
इसके साथ-साथ मनुष्य को जीवन जीने का सही मार्ग और भगवान के प्रति भक्ति का रास्ता मिलता है। भागवत कथा सुनने से व्यक्ति के पाप और दुख दूर होते हैं और उसे शांति मिलती है। श्रीमद् भागवत कथा हमें पारलौकिक ज्ञान प्रदान करती है, जिससे हम इस संसार के परे की सच्चाई को समझ सकते हैं।
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित विपिन शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सभी ग्रंथों का सार है और इसमें अनेक रहस्य छिपे हुए हैं। भागवत सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। भागवत में कहा गया है कि भगवान को प्रिय हो वही करो, हमेशा भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो व जो प्रभु का मार्ग हो उसे अपना लो। इस संसार में जन्म-मरण से मुक्ति भागवत ही दिला सकती है। मनुष्य को भागवत कथा के प्रत्येक प्रसंग के महत्व को समझकर उस पर चिंतन-मनन करते हुए जीवन में धारण करना चाहिए। जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना बड़ा दुर्लभ है। संस्था के प्रतिनिधि श्रवण गोयल ने बताया कि यह कथा 24 मई तक प्रतिदिन सायं तीन से छह बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें