16जेएनडी22-जैन सभा के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति। संवाद
- फोटो : संवाद
नरवाना। कैनाल रोड स्थित जयराम अस्पताल में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति सदस्यों व पदाधिकारियों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में समिति की ओर से एसएस जैन सभा के सदस्यों व पदाधिकारियों को पटका व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहर की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। समिति की ओर से जैन समाज के प्रधान नरेश जैन को भगवान कृष्ण रथ पर गीता का उपदेश देते हुए की प्रतिमा भेंट की गई। जैन सभा को यह सम्मान उनके गए बेहतरीन जैन सम्मेलन व दीक्षा समारोह को लेकर दिया गया।
समिति के प्रधान कैलाश सिंगला व संयोजक विनोद मंगला ने कहा कि जैन सभा ने दो फरवरी को शहर की पुरानी अनाज मंडी में पहली बार बेहतरीन तरीके से बड़े स्तर का जैन सम्मेलन और दीक्षा समारोह आयोजित करवाया गया था। इस दौरान 20 वर्षीय दिल्ली निवासी शीतल को यहां दीक्षा दिलवाई गई थी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, समिति सदस्यों में पवन मित्तल, देवीराम गर्ग, राकेश शर्मा, जयपाल बंसल, पूर्व प्रधान नरेश जैन, सतीश बंसल, बजरंग बाता, रामनिवास जैन, जयप्रकाश जैन, श्याम सुंदर जैन, पुनीत जैन, शुभम जैन, भूपेंद्र जैन मौजूद रहे।