फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्रवण कुमार के अभिनय ने दर्शकों को किया भावुक

विज्ञापन
फोटो 09जेएनडी10-किले वाली रामलीला में अ​भियन करते कलाकार। स्रोत कलाकार
विज्ञापन
जींद। शहर में किले वाली श्री सनातन धर्म आदर्श किला रामलीला का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ। पहले दिन वीरवार को श्रवण कुमार के जीवन पर आधारित भावुक नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

रामलीला के मंच से कलाकारों ने मातृ-पितृ भक्ति, सेवा, संस्कार और मर्यादा का संदेश दिया। कमेटी की ओर से मनोरंजन के बजाय भगवान श्रीराम के आदर्शों और धार्मिक प्रसंगों को प्राथमिकता देकर नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आदर्श किला रामलीला की खासियत है कि यहां मंच पर अश्लील डांस के बजाय भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी लीलाओं और प्रसंगों को प्राथमिकता दी जाती है। कमेटी का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कार, सत्य और मर्यादित जीवन की प्रेरणा देना है।
विज्ञापन

रामलीला के पहले दिन श्रवण कुमार पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इसमें गर्वित ने श्रवण कुमार की भूमिका निभाई। उन्होंने पहली बार इस पात्र को मंच पर जीवंत किया। उनके अभिनय के माध्यम से श्रवण कुमार की माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
रामलीला के प्रधान रवि गुम्बर और दीपक सहगल ने बताया कि मंचन को प्रभावशाली बनाने के लिए कमेटी के सदस्य करीब 40 दिन पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। इस दौरान कलाकारों की रिहर्सल, संवादों का अभ्यास और मंच व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां की जाती हैं ताकि दर्शकों के सामने प्रसंगों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। रामलीला में हर साल नए कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाता है। इससे युवाओं को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें