फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंचायती राज विभाग के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Mon, 11 Sep 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी20: जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करती राज्यमंत्री कमलेश ढांडा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। सफीदों में सोमवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता व कनिष्ठ अभियंता के उपस्थित न होने पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने सोमवार को मुआना, रिटोली, जामनी, गांगोली व भिड़ताना में जनसंवाद कार्यक्रम में समस्याएं सुनीं। इस मौके पर 150 से ज्यादा शिकायतें आईं, जिनका समाधान करने का निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिया। कमलेश ढांडा ने कहा कि सरकार की ओर से गांवों में किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम आमजन के लिए बेहद कल्याणकारी व मददगार साबित हो रहे हैं। आमजन को ऑनलाइन घर बैठे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश व केंद्र सरकार की प्राथमिकता है कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुुंचे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की तरफ से रोडवेज की बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की मांग की गई। इस पर उन्होंने तुरंत निर्देश दिए। मुआना गांव के जिन लोगों के प्रोपर्टी कार्ड बन गए हैं, उन सबकी 30 सितंबर तक रजिस्टट्रयां भी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग, विधवा पेंंशन व छात्रवृति, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत कन्यादान अब सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान राजू मोर, कलीराम पटवारी, कर्मवीर सैनी, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, एसडीएम मुनीष फोगाट, सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ डॉ. अरुण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मंत्री का मुआना गांव में लगने वाला जनसंवाद कार्यक्रम गांव की छह वर्षीय यशवी के लिए उस समय वरदान बन गया। जब राज्य मंत्री ने उसके त्वचा रोग से संबंधित बीमारी का इलाज स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के तहत करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें