संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गांव अकालगढ़ निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार देर शाम को मौत हो गई। वह नागरिक अस्पताल में जीएनएम पुरुष के पद पर कार्यरत था। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव अकालगढ़ निवासी संदीप (35) नागरिक अस्पताल में जीएनएम के पद पर कार्यरत था। सोमवार को सुबह की डयूटी पूरी करके वह घर चला गया था। दोपहर बाद संदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।