फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के नियमों की अवहेलना करने पर दो दो भट्ठा मालिकों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी के नियमों की पालना नहीं करने पर भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई के लिए बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम को दो भट्ठ चलते पाए गए। टीम द्वारा दोनों भट्ठा मालिकों को नोटिस जारी कर दिए गए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की एफएसओ बबीता ढुल व निरीक्षक सुरेश कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी द्वारा 18 दिसंबर तक भट्ठे व निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है। एनजीटी के नियमों का पालन नहीं करने वाले भट्ठा संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा टीमें गठित की गई है। बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा उचाना में भट्ठों पर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम को छात्तर गांव स्थित दुर्गा भट्ठा चलता हुआ पाया गया। वहीं करसिंधु गांव स्थित शिव भट्ठा भी चल रहा था। भट्ठा मालिक द्वारा टीम के पहुंचने से पहले ही भट्ठा बंद किया गया था। एफएसओ बबीता ढुल ने कहा कि एनजीटी के नियमों की अवहेलना करने के आरोप में टीम द्वारा दोनों भट्ठा मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें