फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजीं

Thu, 26 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी08: शहर में दुकानों के बाहर रखे रंग-गुलाल और पिचकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। रंगों के पर्व होली को लेकर शहर की दुकानें सज चुकी हैं। मेन बाजार, तांगा चौक और पटियाला चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो जाती है और शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहता है।
विज्ञापन


इस बार बाजार में प्राकृतिक और हर्बल रंगों की विशेष मांग देखने को मिल रही है। लोग त्वचा और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए केमिकल युक्त रंगों से दूरी बना रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए हर्बल गुलाल, फूलों से बने रंग और ऑर्गेनिक कलर की भरपूर व्यवस्था की है।
बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां, टैंक पिचकारी और प्रेशर गन खूब पसंद की जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से बिक्री में तेजी आई है। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। कई दुकानों पर रंगों के पैकेट, गुलाल की ढेरियां और आकर्षक पैकिंग में गिफ्ट पैक भी सजाए गए हैं जिन्हें लोग रिश्तेदारों और दोस्तों को देने के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाएं खासतौर पर खुशबूदार और हल्के रंगों वाले गुलाल को प्राथमिकता दे रही हैं। वहीं युवाओं में रंग-बिरंगी पिचकारियों और नए डिजाइन के स्प्रे कलर का क्रेज देखा जा रहा है। बाजार में दस रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं जिससे हर वर्ग के लोग अपनी सुविधा अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें