फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान के आगे कूड़ा मिलने पर दुकानदार होंगे जिम्मेदार

Sat, 14 Sep 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी29: नपा की पुरानी बिल्डिंग के पीछे मैदान में डाला गया कूड़ा-कर्कट। संवाद
विज्ञापन
उचाना। नपा ने स्वच्छता को लेकर सख्त रूप अख्तियार कर लिया है। दुकानों के आगे अगर कूडा-कर्कट मिलेगा तो उसकी जिम्मेदारी अब दुकानदार की होगी। दुकान के आगे कूड़ा-कर्कट मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना दुकानदार को देना होगा। नपा की पुरानी बिल्डिंग में भी कोई कूड़ा-कर्कट डालता मिला तो उस पर भी 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। नपा की पुरानी बिल्डिंग के पीछे स्थित मैदान में लोग कूड़ा-कर्कट डालकर उसे कूड़ाघर बना दिए हैं। यहां आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। नपा ने यहां पर शुक्रवार को सफाई करवाई है।
विज्ञापन

नपा के जेई सत्यवान ने कहा कि बाजारों में डोर टू डोर सफाई के तहत ट्रैक्टर आते हैं। दुकानदार कूड़ा-कर्कट डस्टबिन में एकत्रित करके रखें और जब ट्रैक्टर आए तो उसमें डाल दें। नपा का ट्रैक्टर सफाई कर्मियों का है, उसमें जो बजरी सहित अन्य सामान है उसको डालें। दुकानों के आगे कोई कूड़ा-कर्कट मिला तो उसके लिए दुकानदार जिम्मेदार होगा। शहर को साफ-सुथरा बनाने में हर कोई सहयोग करें। दुकानदार अपनी दुकानों के आगे कूड़ा-कर्कट न होने दें। नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग के मैदान को कूड़ा-कर्कट डालकर कूड़ाघर का रूप दे दिया है। यहां कोई भी कूड़ा-कर्कट डालता मिला तो उस पर 500 रुपये जुर्माना होगा। ऐसे ही दुकानदार की दुकान के आगे कूड़ा-कर्कट मिला तो दुकानदार को जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें