जींद। भिवानी रोड फाटक पर बन रहे अंडरपास के विरोध में दुकानदारों का धरना तीसरे दिन सोमवार को भी धरना जारी रहा। धरने की इसकी ध्यक्षता आम आदमी पार्टी की नेता डॉ. रजनीश जैन ने की।
उन्होंने धरने का समर्थन करते हुए हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर किसान यूनियन की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका, पूर्व सरपंच कविता गोयत भी पहुंचीं। इनके अलावा कांग्रेसी नेता महावीर कंप्यूटर भी पहुंचे। इस दौरान सूबे सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। यह धरना अब लगातार जारी रहेगा। सरकार और प्रशासन दुकानदारों और लोगों को जान-बूझकर परेशान कर रहे हैं, क्योंकि अंडरपास का निर्माण होने पर दुकानदारों का निर्माण बंद हो जाएगा, वहीं वहां रिहायश करने वाले लोगों का आने-जाने का भी रास्ता बंद हो जाएगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि अंडरपास का निर्माण तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। यदि अंडरपास बनाना जरूरी ही है तो उन्हें दोनों तरफ 16-16 फुट का रास्ता दिया जाए। अंडरपास बनाना है तो यह यू आकार का अंडरपास रेलवे की जमीन में बनाया जाए ताकि किसी का मकान और दुकान का रास्ता बंद न हो। इस अवसर पर रजनीश, सूबेसिंह, सतपाल, बाबा मिस्त्री, कृष्ण सैनी, मदनलाल, रामेश्वर, रामनिवास, अनिल कुमार, सुभाषचंद्र मौजूद रहे।