फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों का काटा चालान

विज्ञापन
पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों के चालान काटते नगर पालिका के कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
मुख्य बाजार में नगर पालिका की टीम ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 20 दुकानदारों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

सफाई दरोगा सुनील कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कस्बे की दुकानों में प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। इससे कस्बे में गंदगी फैल रही है। जब दुकानदार सुबह दुकान खोलते हैं तो बाहर पड़ी पॉलिथीन और कचरे को आग लगा देते हैं, जिससे प्रदूषण होता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार और प्रशासन कई अभियान चलाए हुए हैं, लेकिन जुलाना में पॉलिथीन का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। बिना रोक टोक के पॉलिथीन को ग्राहकों को बेच रहे हैं, लेकिन पॉलिथीन से होने वाले नुकसान से ग्राहक और दुकानदार अनजान हैं। इसी को लेकर नपा कर्मचारियों ने अभियान चलाकर कस्बे के 20 दुकानदारों के चालान काटे।
विज्ञापन

नपा द्वारा अभियान चलाकर बिना पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। आगे भी पॉलिथीन को प्रयोग करने वाले दुकानदारों के चालान काटने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

सुनील कुमार, सफाई दरोगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें