फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों को नहीं रास आया ऑड-ईवन नियम

विज्ञापन
दुकानों को ऑड-ईवन के अनुसार खोलने को लोकर बुलाई गई बैठ के दौरान एसडीएम कार्यालय पहुंचे दुकानदार। - फोटो : Jind
विज्ञापन
बाजारों को खोलने के लिए सफीदों प्रशासन द्वारा लागू किया गया ऑड-ईवन नियम दुकानदारों को रास नहीं आया है। हर रोज दुकानें खुलवाने की मांग को लेकर सोमवार को यहां के दुकानदार एसडीएम मनदीप कुमार से मिले। दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन द्वारा लागू किए गए ऑड-ईवन सिस्टम से दुकानदारों व ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने शारीरिक दूरी बनाने के मकसद से यह नियम लागू किया है। इस नियम के कारण लॉकडाउन के नियमों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। अगर किसी ग्राहक को कई प्रकार के सामान लेने हैं और आधा बाजार बंद होने के कारण उसकी सभी आवश्यकताएं पूरी नहीं होती हैं तो वह फिर से अगले दिन बाजार में सामान लेने के लिए आएगा। इससे बाजार में भीड़ कम होने की बजाए और अधिक बढ़ी है। वहीं हलवाइयों व कंफेक्शनरी की दुकानों पर हर रोज सामान बनता है और एक दिन दुकान खुलने और दूसरे दिन बंद होने के कारण वह खराब हो जाएगा और उसे बाहर फेंकने की नौबत आ जाएगी। वहीं दुकानें कम खुलने के कारण खुली हुई दुकानों पर भीड़ निरंतर बढ़ रही है।
युवा व्यापार मंडल के प्रधान हिमलेश जैन, सतीश जैन, रामनिवास ने प्रशासन से मांग की कि ऑड-ईवन का नियम वापस लेकर हर रोज सारा बाजार खुलने की इजाजत दी जाए। इसके साथ-साथ दुकानदारों ने यह भी सुझाव दिया कि प्रशासन दुकानों के खुलने का टाइम कम कर दें तो भी दुकानदारों को कोई आपत्ति नहीं है। अब दुकानदार चाहते हैं कि उनकी दुकान दोनों साइट की खुलवाई जाएं, चाहे वह दो बजे तक ही क्यों नहीं खोलने की अनुमति मिले। इस मामले में एसडीएम मनदीप कुमार ने उच्च अधिकारियों से बात करके ही कोई फैसला लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें