फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी रोड आरओबी के विरोध में एक्सईएन से मिले दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी रोड पर बनने वाले आरओबी के विरोध में शुक्रवार को भिवानी रोड के दुकानदारों व नजदीक की बस्ती के लोगों ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन नवनीत नैन से मिलकर आरओबी का कार्य बंद करवाने की मांग की। दुकानदारों तथा कॉलोनी वासियों ने कहा कि आरओबी के बनने से यहां पर 500 दुकानदार प्रभावित होंगे। इससे हजारों लोगों का रोजगार चला जाएगा। उन्होंने आरओबी को रद्द करवाने और यहां पर अंडरपास बनाने की मांग की। इस पर एक्सईएन ने कहा कि अंडरपास को लेकर रेलवे के अधिकारियों ने पहले ही सर्वे किया था। यहां पर अंडर पास से रेलवे अधिकारियों ने साफ मना कर दिया है। इसके बाद एक्सईएन ने लोगों की मांग और समस्या को देखते हुए इस मामले में रेलवे के अधिकारी और डीसी डॉ. आदित्य दहिया से बात कर उचित हल निकालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लोगों ने एक्सईएन को दिए ज्ञापन में बताया कि शहर वासियों की सुविधा के लिए पांच ओवरब्रिज व तीन अंडरपास मंजूर हो चुके हैं। इसके कारण यहां पर ओवरब्रिज की ज्यादा जरूरत नहीं है। अगर यहां पर बनना है तो छोटे वाहनों के प्रवेश के लिए अंडरपास बनाया जाए। इससे यहां पर चल रही दुकानें भी प्रभावित नहीं होंगी और लोगों का रोजगार भी बच जाएगा। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज बनने से आत्मा नगर, आश्रम बस्ती, खेम नगर, जोगेंद्र नगर, सुभाष नगर, गोपाल नगर समेत दस से बारह बस्ती प्रभावित होंगी। इस अवसर पर कॉलोनी के दर्जनभर लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें