फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिवानिया पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में जीते पदक

विज्ञापन
फोटो 03जेएनडी14-स्कूल स्टाफ के साथ उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी। स्रोत कोच
विज्ञापन
उचाना। शिवानिया पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और एफपीएसए उचाना ब्लॉक खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आयोजित 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पारस ने अंडर-14 बालक वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया जबकि मुस्कान ने अंडर-16 बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, खरकभूरा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित एफपीएसए उचाना ब्लॉक खेल प्रतियोगिताओं में भी स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में देव ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नितेश ने 400 और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा, पारस ने 200 मीटर दौड़ में पहला, हर्ष ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा और कशिश ने 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा मुस्कान का 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026 के लिए हाई जंप स्पर्धा में चयन हुआ है। विद्यालय ने खिलाड़ियों की उपलब्धि का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और कोच विवेक सांगवान के मार्गदर्शन को दिया। प्रधानाचार्य प्रोमिला मलिक और प्रबंधन समिति ने विजेता खिलाड़ियों व कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें