फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय तैराकी में शिवानी ने जीते चार पदक

विज्ञापन
20जेएनडी03: ​शिवानी के स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक सम्मानित करते। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
जींद। राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में जिले की तैराक छात्रा शिवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। अंबाला में आयोजित लड़कियों की राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शिवानी ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शिवानी ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा रिले प्रतियोगिता में भी उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में शिवानी ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता, जबकि 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
शिवानी की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधक सत्यवान नेहरा और प्राचार्य पृथ्वी सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए उसकी मेहनत और लगन की सराहना की। विद्यालय की ओर से शिवानी को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें