फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रामराय की तैराक शिवानी ने राज्यस्तर की प्रतियोगिताओं में जीते 13 पदक

Sun, 08 Mar 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी01: ​शिवानी ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
जींद। जिले के गांव रामराय की होनहार तैराक शिवानी ने स्विमिंग और वॉटर पोलो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक जीते। शिवानी ने वर्ष 2025 के दौरान आयोजित विभिन्न राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में शिवानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम इवेंट में भी शिवानी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार गुणा 100 फ्रीस्टाइल रिले और चार गुणा 100 मेडल रिले में टीम के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ी ने चार गुणा 100 मिक्स फ्रीस्टाइल रिले में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 6वीं स्टेट वॉटर पोलो चैंपियनशिप में शिवानी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा खेल महाकुंभ में भी शिवानी ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

स्कूल स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में भी शिवानी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस प्रतियोगिता में उसने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में पहला स्थान प्राप्त किया जबकि 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा हरियाणा स्टेट स्विमिंग गेम्स में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हरियाणा ओलंपिक गेम्स में भी शिवानी ने वॉटर पोलो प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी टीम के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही शिवानी ने 78वीं सीनियर नेशनल वॉटर पोलो चैंपियनशिप, मायो कॉलेज में आयोजित ऑल इंडिया इंटर क्लब वॉटर पोलो गेम्स और 69वीं स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिवानी की इस उपलब्धि से गांव रामराय और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि शिवानी भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करती रहेगी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। शिवानी के पिता जीएसटी कार्यालय में चपरासी व माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें