फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को दिखाई गई ''''शेरशाह''''

विज्ञापन
25जेएनडी06: कॉलेज में कैडेट्स को देशभ​क्ति की फिल्म दिखाते हुए। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी इकाई की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. सत्यवान मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को कारगिल युद्ध के वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा, परमवीर चक्र (मरणोपरांत) के साहस और बलिदान पर आधारित फिल्म शेरशाह दिखाई गई। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कैडेट्स में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सत्यवान मलिक ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। सीनियर डिवीजन के एनसीसी प्रभारी एएनओ प्रो. लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। महिला विंग की एनसीसी प्रभारी प्रो. डॉ. ज्योति लाडवाल ने कैडेट्स को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें